भारत में ओला S1 जनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआत हो चुकी है। इसकी कीमत ₹79,999 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ₹1.70 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Ola Electric ने पिछले साल घोषणा की थी कि वे S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का जनरेशन 3 वर्जन लॉन्च करेंगे। अब वह समय आ गया है और ब्रांड ने नए स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इस नई जनरेशन में पावर और एफिशियंसी को बढ़ाने के लिए कई अपडेट्स किए गए हैं। कंपनी फरवरी के मध्य से इन स्कूटर्स की डिलीवरी शुरू करेगी।
डिज़ाइन और वेरिएंट्स
Ola S1 Gen 3 का डिज़ाइन पिछले वर्जन जैसा ही है, जिसमें एक साधारण रेक्टेंगुलर हेडलैंप है। इसमें कई रंग विकल्प भी मौजूद हैं। यह चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है: S1 X, S1X+, S1 Pro और S1 Pro+।
मुख्य बदलाव
MCU मोटर: यह नया मोटर पिछले वर्जन के मुकाबले 4% अधिक एफिशियंट है और 5 गुना ज्यादा रिलाएबल है।
चेन ड्राइव सिस्टम: बेल्ट ड्राइव के बजाय अब चेन ड्राइव सिस्टम इस्तेमाल किया गया है, जिससे एफिशियंसी और बढ़ी है।
ब्रेक सिस्टम: इसमें अब ड्यूल-चैनल ABS और ब्रेक बाई वायर सिस्टम शामिल हैं।
पावर: पावर में भी काफी वृद्धि की गई है।
फीचर्स: Move OS 5 के साथ और भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
Ola S1X: स्पेसिफिकेशन्स
बैटरी पैक: 2 kW, 3 kW और 4 kW विकल्प
पीक पावर: 7 kW
रेंज: 242 किलोमीटर
मैक्सिमम स्पीड: 123 km/h
Ola S1X+: स्पेसिफिकेशन्स
ब्रेक: फ्रंट डिस्क ब्रेक
मोटर: 11 kW
रेंज: 242 किलोमीटर
मैक्सिमम स्पीड: 125 km/h
Ola S1 Pro: स्पेसिफिकेशन्स
बैटरी पैक: 3 kWh और 4 kWh विकल्प
पीक पावर: 11 kW
रेंज: 242 किलोमीटर
मैक्सिमम स्पीड: 125 km/h
Ola S1 Pro+: स्पेसिफिकेशन्स
ABS: ड्यूल-चैनल ABS
मोटर: 13 kW
बैटरी पैक: 5.3 kW और 4 kW विकल्प
रेंज: 320 किलोमीटर
मैक्सिमम स्पीड: 141 km/h
तो दोस्तों, यह था Ola S1 Gen 3 का पूरा विवरण। यह स्कूटर न केवल पावरफुल है, बल्कि इसके फीचर्स भी बेहद आकर्षक हैं। अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Ola S1 Gen 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ